भारत में परमाणु बिजली घर कहाँ पर है

 Bharat mein nuclear power plant: अगर हम बात करें भारत में बिजली के उत्पादन की तो भारत में पांचवें नंबर पर न्यूक्लियर पावर प्लांट आते हैं बिजली उत्पादन में, हमारे देश में ना केवल नुक्लेअर पावर प्लांट बल्कि हाइड्रोजन इलेक्ट्रिसिटी, विंड पावर, गैस और कुल से भी बिजली बनाई जाती है। नवंबर 2020 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी कुल न्यूक्लियर रिएक्टर है जो आठ अलग-अलग न्यूक्लियर पावर प्लांट में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन सभी न्यूक्लियर पावर प्लांट से 7380 मेगावाट बिजली तैयार की जाती है। मौजूदा समय में भारत सरकार देश में न्यूक्लियर पावर प्लांट की संख्या को और अधिक बढ़ाने की तैयारी कर रही है और इसी संदर्भ में 10 और पावर रिएक्टर बनाए जा रहे हैं। 

भारत में परमाणु बिजली घर कहाँ पर है


दुनिया में चीन और अमेरिका के बाद भारत को दुनिया का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक कहा जाता है, और इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा बिजली उपभोक्ता भी है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो न्यूक्लियर पावर प्लांट और भारत में मौजूद न्यूक्लियर पावर रिएक्टर के बारे में बेसिक जानकारी आपको जरूर जानी चाहिए क्योंकि जनरल अवेयरनेस विषय में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं 

भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सूची-  (List of Nuclear Power Plant in India)


1. तारापुर, महाराष्ट्र 

तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन संचालन वर्ष 1969 में शुरू हुआ  था और यह  भारत के सबसे पुराने बिजली स्टेशनों में से एक है। यह संयंत्र संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच एक समझौते के तहत बनाया गया था।

2 . रावतभाटा , राजस्थान

रावतभाटा में पहला रिएक्टर दिसंबर 1973 में 100MW की स्थापित क्षमता के साथ चालू किया गया था। संयंत्र के मालिक और संचालक भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) है। 


3. कुडनकुलम ,  तमिलनाडु 

कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा केंद्र भारत का सबसे बड़ा विद्युत संयंत्र है। यह तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम गांव में स्थित है। इस पावर प्लांट ने साल 2013 में काम करना शुरू किया था। रूस की मदद से बने इस पावर प्लांट की क्षमता 2000MW (दो रिएक्टरों से) बिजली पैदा करने की है। 

4. काकरापुर, गुजरात 

काकरापुर पावर स्टेशन का संचालन 1993 को किया गया । इसे 01 सितंबर, 1995 को 220MW की क्षमता के दूसरे रिएक्टर से जोड़ा गया था।  यह भारत के गुजरात राज्य के व्यरा शहर में स्थित है। 

5 . कैगा , कर्नाटक

कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में काली नदी के पास स्थित है। कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में परमाणु रिएक्टरों की कुल चार इकाइयाँ होती हैं।  इस स्टेशन से उत्पन्न बिजली केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पांडिचेरी को आपूर्ति करती है।

6 . नरोरा, उत्तर प्रदेश

नरोरा परमाणु ऊर्जा स्टेशन (एनएपीएस) भारत के उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के नरोरा में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। इस पावर प्लांट की क्षमता 400 MW  बिजली पैदा करने की है | 

7 .  कलपक्कम , तमिलनाडु

यह भारत का पहला पूरी तरह से स्वदेशी रूप से निर्मित परमाणु ऊर्जा केंद्र  है, जिसमें दो इकाइयां 220 मेगावाट बिजली पैदा करती हैं।

  • भारत में प्रथम परमाणु विद्युत संयंत्र की स्थापना USA की सहायता से वर्ष 1969 में महाराष्ट्र के तारापुर में की गयी थी।
  • भारत में 20 परमाणु बिजली घर हैं जिन की क्षमता 4780 मेगावाट है
  • भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र था। यह संयंत्र महाराष्ट्र के बोइसर में स्थित है। वर्तमान में, भारत में 6780 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाले 7 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में 22 संचालित रिएक्टर हैं।
  • भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र कौन सा है? Notes: 1400 मेगावॉट की क्षमता के साथ तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र है।

Post a Comment

0 Comments